फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन : सेवाएं समाप्त करने पर स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना काल में ठेके पर रखे गए 43 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके विरोध में सोमवार को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने रोष प्रदर्शन किया है। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सिविल अस्पताल सेेक्टर-6 के अध्यक्ष रमा ने बताया कि कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया है। इसे लेकर कर्मचारियों की ओर से जमकर प्रदर्शन किया गया। सिविल अस्पताल में कोरोना के दौरान नियुक्त कर्मचारियों ने पूरी मेहनत से काम किया है।
विज्ञापन

इसके बाद भी अस्पताल में ठेके पर लगाए 17 लेबोरेटरी टेक्नीशियन, दो ऑपरेशन टेक्नीशियन, 6 डाटा इंट्री आपरेटर, 10 एंबुलेंस ड्राइवर, 6 वार्ड ब्वॉय और दो स्टाफ नर्स को हटाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कहा गया है कि बजट नहीं होने के कारण ऐसे हालात बन गए हैं। इसे लेकर यूनियन की तरफ से डीसी ऑफिस, डीजी हेल्थ का अतिरिक्त चार्ज देख रहीं डॉ. सोनिया त्रिखा, सीएमओ मुक्ता कुमार को ज्ञापन दिया गया। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि बजट की कमी के कारण इनको ड्यूटी से हटाया गया है। जैसे ही हमारे पास बजट होगा कर्मचारियों को दोबारा रख लिया जाएगा।
इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज देख रही डॉ. सोनिया त्रिखा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले का हल निकाला जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जैसे ही बजट मिलेगा इन कर्मचारियों को रख लिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद भी कर्मचारियों ने दिनभर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें