फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बढ़ती महंगाई के खिलाफ हरियाणा युवा कांग्रेस ने पंचकूला में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप गुर्जर और कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के जिला चेयरमैन अमन दत्त शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदीप गुर्जर और अमन दत्त शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, उससे लोगों में आक्रोश है। अमन दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता नहीं अंबानी और अडानी की सरकार है।
विज्ञापन

इनकी मनमानी के कारण देश भर में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लगाकर रोजमर्रा की जरूरतों के चीजों के भाव में भारी वृद्धि से आम जनता परेशान है। प्रदीप गुर्जर ने कहा युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी आम जनमानस की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने का काम करेगी। इस अवसर पर पंचकूला यूथ कांग्रेस के उपप्रधान मोंटी मल्लोर, पार्षद सचिन गालव अपने साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें