फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग : सीएम को ज्ञापन भेजकर की आयुष्मान और बीपीएल कार्ड बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। हाऊसिंग बोर्ड निवासी समाज सेवी मुकेश सोढी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि आयुष्मान और बीपीएल कार्ड बनाने का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कालका में ऐसे बहुत से गरीब परिवार हैं जो झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। जैसे-तैसे अपना गुजर-बसर करते हैं। यह जरूरतमंद लोग बीपीएल राशन कार्ड और आयुष्मान के असल हकदार हैं लेकिन इन लोगों के कार्ड नहीं बने हैं।
विज्ञापन

जरूरतमंद लोग जगह-जगह दफ्तरों में धक्के खाते हैं। इन लोगों को न कोई राशन मिलता है, न ही इनका मुफ्त इलाज हो पाता है। सोढी का कहना है कि एक मामला गुगा माढी निवासी उषा का है। उसको हार्ट सर्जरी की जरूरत है, वह तीस साल से कालका में रहती है, उस परिवार का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, न ही उसे राशन मिलता है।
इसी तरह दूसरा मामला रेखा पत्नी वीरेश है। वह भी 20 साल से कालका में रामबाग के सामने झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द बीपीएल राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि जिन लोगों को इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है, वे इसका फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें