फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग : पिंजौर नालागढ़ स्टेट हाईवे का पुल चौड़ा करने की मांग, कालका विधायक ने की मांग, पैदल चलने वालों के लिए फुटमार्क बनाने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर नालागढ़ स्टेट हाईवे पर गांव खोखरा के समीप पुल की चौड़ाई कम होने के कारण अति व्यस्त हाईवे पर पैदल चलने वाले लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर पुल क्रास करना पड़ता है। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि लोगों की सहूलियत के लिए पुल को चौड़ा किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटमार्क बनाया जाए। प्रदीप चौधरी ने बताया कि पुल से जब दोनों तरफ भारी भरकम वाहनों की पुल से आवाजाही होती है, तो पुल से गुजरने वाले पैदल यात्रियों को जान का खतरा हो जाता है। कई बार तो तेज रफ्तार वाहनों से बचने के लिए लोग पुल की रेलिंग तक को पकड़ लेते हैं। ठाकुर हरिओम सिंह, अरुण सिंह, अरुण पांडे, अजयेश मिश्रा, राजा गुज्जर, अतुल सिंह, राम तिवारी, संजू चौधरी, सोमदत्त पांडेय, गिरीश यादव ने विधायक को बताया कि पुल की चौड़ाई कम होने के वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। हरियाणा, हिमाचल और केंद्र में ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार है।
दोनों प्रदेशों के लोगों की आवाजाही के लिए इस पुल को जल्द से जल्द चौड़ा किया जाए। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि हरियाणा हिमाचल प्रदेश की यहां पर सीमा लगती है। ऐसे में एक दूसरे प्रदेश के लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है। लोग काम और नौकरी करने के लिए भी आना जाना लगा रहता है। ऐसे में सरकार को इस समस्या का अति शीघ्रता के साथ समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें