फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने का फैसला वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में खाली पदों पर दूसरे राज्यों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं भी लेने का फैसला वापस ले लिया है। अब खाली पदों पर पूर्व की तरह शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य के सेवानिवृत्त शिक्षकों को ही सुगम शिक्षा नीति के तहत रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने पूर्व में जारी पत्र को चौतरफा विरोध होने पर सोमवार को वापस ले लिया। कांग्रेस, इनेलो व आप ने दूसरे राज्यों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। साथ ही पक्की भर्ती निकालकर एचटेट पास युवाओं को नौकरी देने की मांग की थी।
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सुगम शिक्षा के तहत सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए जल्दी ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों के अतिरिक्त अब हरियाणा राज्य के राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त अतिथि शिक्षकों (Retired Guest Teachers) व राज्य के निजी मान्यता प्राप्त ऐडेड स्कूलों से सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं भी ली जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें