फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती किया ब्लैकमेल, 76 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर थाना पुलिस में चार ठगी के मामले में सामने आए हैं। इनमें से दो में पैसों की ठगी हुई है, जबकि दो मामलों में फोन डाटा और इंस्टाग्राम हैक कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी पीड़ितों की शिकायत पर एमडीसी सेक्टर-5 स्थित स्टेट साइबर थाने में मामला दर्ज किया है। पंचकूला निवासी महिला से उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने ब्लैकमेल कर 76 हजार रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में विजय गुप्ता नाम का फेक फ्रेंड है। उसने ब्लैकमेल कर 76 हजार रुपये मांगे थे। महिला ने पैसा देने के लिए अपनी बेटी का गहना बेच दिया और जानकारों से उधार लिए। पैसा लेने के बाद उक्त आरोपी ने महिला और उसकी बेटी दोनों का मोबाइल नंबर ले लिया और उसके बाद महिला की बनाई वीडियो उसे एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कर फिर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन

दूसरा मामला
दूसरा मामला पैन कार्ड अपडेशन के नाम पर सवा लाख रुपये की ठगी का है। पुलिस ने कैलाश गर्ग की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कर ली है। पीड़ित के अनुसार 7 जून को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। उक्त युवक ने एसबीआई का कर्मचारी बताकर बैंक खाते में पैन कार्ड अपडेट करवाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उसने पीड़ित का बैंक खाता बंद होने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल नंबर पर ओटीपी शेयर करने को कहा ताकि पैन कार्ड उसके बैंक खाते में अपडेट हो जाए। ओटीपी शेयर करते ही पीड़ित के बैंक खाते से सवा लाख रुपये कट गए। इसके बाद पीड़ित को साइबर फ्रॉड के बारे में पता चला और मामले की शिकायत बैंक और पुलिस में दी।
तीसरा मामला
तुरंत लोन के लिए एप डाउनलोड करवाकर मोबाइल का डाटा हैक कर ब्लैकमेल करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने तुरंत लोन लेने के लिए कैश डील एप्लीकेशन मोबाइल फोन में डाउनलोड किया। डाउनलोड करने पर एप ऑपरेटर ने उसका मोबाइल डाटा हैक कर लिया। इसके बाद कुछ न्यूड फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और पैसों की डिमांड करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौथा मामला
आईटी रिफंड के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित देव प्रकाश यादव की शिकायत पर पुलिस ने स्टेट साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 10 जून को पुलिस में दी शिकायत में उसने बताया कि उसके पास किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल कर आईटी रिफंड की राशि वापस करने की बात कही। आरोपी ने यह भी कहा कि रिफंड की राशि फोन पे के माध्यम से ही बैंक खाता में वापस की जाएगी। इस पर पीड़ित ने उनकी बात मान ली और फोन पे नंबर देकर पैसा वापस करने को कहा। कुछ मिनट बाद पीड़ित के खाते में पैसा आने के जगह 9.50 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस और बैंक में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें