पंचकूला में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्टर को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर विक्टर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गौरतलब है कि जिला अपराध शाखा की टीम ने बुधवार को नाइजीरियन विक्टर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
अपराध शाखा ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में पुलिस को ज्ञात हुआ कि विक्टर दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहता था, जब पुलिस दिल्ली उसके पते पर पहुंची तो पता चला कि वहां काफी समय पहले वहां से जा चुका है।
जिला अपराध शाखा नंबर एक के प्रभारी नरेंद्र सिंह कादियान के मुताबिक पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में विक्टर ने बताया है कि 100 ग्राम हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए वह पंचकूला आया था। यह डिलीवरी करने के लिए दिल्ली से एक व्यक्ति ने उसे भेजा था। प्रभारी के अनुसार यह डिलीवरी जिस व्यक्ति को करनी थी उसका पता नहीं लग सका है।
एके नाम के व्यक्ति ने दी थी हेरोइन
पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ है कि नाइजीरियन विक्टर को 100 ग्राम हेरोइन एके नाम के व्यक्ति ने दी थी। एक नाम के इसी व्यक्ति से विक्टर ने दिल्ली में यह मादक पदार्थ लिया था। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पंचकूला में बाबा को करने थी डिलीवरी
विक्टर ने यह हेरोइन पंचकूला के किसी बाबा नाम के व्यक्ति को करनी थी। ये बाबा नाम का व्यक्ति कौन है और जिससे हेरोइन लाई गई थी वह एके नाम का सख्श कौन है। इसका कोई ठोस प्रमाण और पता पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग सका है।