गांव नाभा साहिब से गांव दयालपुरा को जाती सड़क पर शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। नजदीक कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मजदूरों ने सुबह आठ बजे शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
जीरकपुर थाना क्षेत्र के गांव नाभा साहिब से दयालपुरा को जाती सड़क पर शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन इमारत के पास एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार, किसी अन्य जगह पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया गया है और यहीं पर शव को जलाने की कोशिश की गई है। शव के हाथ में चूड़ियां देखकर पता चला कि शव महिला का है। अभी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक, गांव नाभा साहिब से गांव दयालपुरा को जाती सड़क पर शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। नजदीक कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मजदूरों ने सुबह आठ बजे शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जीरकपुर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल भेजने की तैयारी कर ली है।
जीरकपुर थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि शव के हाथ में चूड़ियां होने से प्रतीत हुआ है कि यह किसी महिला का शव है। शव इस कदर जल चुका है कि उसकी पहचान भी मुश्किल है। पास से कंबल के कुछ अधजले टुकड़े मिले हैं जिससे लगता है कि शायद लाश को कंबल में लपेटकर लाया गया होगा। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ सभी पहलुओं से जांच कर रही है।