फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई उपकरणों के स्टोर में आग, गायब मिले अग्निश्मन यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई उपकरणों के स्टोर में आग, अग्निशमन यंत्र गायब
विज्ञापन

आधे घंटे में पाया काबू, लेकिन धुएं ने एक घंटा करवाई कड़ी मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के प्लॉट नंबर-109 के धर्मचंद अग्रवाल विमल फैब्रिकेशन की पहली मंजिल पर बने रसोई उपकरणों के स्टोर में शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर इंडस्ट्रियल एरिया के फायर ऑफिस से दमकल कर्मी तुरंत एक फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। मुख्य गेट पर ताला लगे होने के चलते पहले उन्होंने उसे तोड़ा और फिर आगे शटर को लगे दो ताले भी तोड़े। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं अधिक फैलने के चलते दमकल कर्मियों को रामदरबार, मनीमाजरा और सेक्टर-32 के फायर ऑफिस से अन्य दमकल कर्मियों को वाटर ब्राउजर व वाटर टेंडर सहित बुलाना पड़ा।
एसएफओ जगदीप सिंह सहित अन्य दमकल कर्मियों ने पहली मंजिल से टीन की करीब 3-4 चादरें हटाईं, ताकि धुआं जल्द छट सके। दमकल कर्मियों ने वाटर पाइप को पहली मंजिल तक ले जाकर पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने करीब 25 मिनट में आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन धुएं ने उनकी परेशानी बढ़ाए रखी। करीब पौने घंटे में कड़ी मशक्कत से स्थिति पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग से पहली मंजिल पर बने स्टोर में रखे रसोई उपकरण जल गए। आग की सूचना पर पीसीआर सहित थाना इंडस्ट्रियल एरिया के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग के एसएफओ सहित अन्यों ने मौके की जांच की तो आग पहली मंजिल पर रसोई उपकरणों के लिए बनाए स्टोर में ही लगने का पता लगा। ग्राउंड फ्लोर पर बिजली का मीटर लगा पाया लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारण क्या रहे, स्पष्ट तौर पर इसका कुछ पता नहीं लग सका। इसकी जांच की जा रही है।
स्टोर के मालिक राजीव गोयल से भी दमकल कर्मियों सहित पुलिस ने जले सामान के बारे में पूछताछ की लेकिन उन्होंने बताया कि फिलहाल वह इसका आकलन नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


प्लॉट में नहीं लगे मिले अग्निशमन यंत्र
दमकल विभाग के अधिकारियों ने प्लॉट की बारीकी से जांच की तो उन्हें प्लॉट में कहीं भी अग्निशमन यंत्र लगे नहीं मिले। जबकि दमकल विभाग व प्रशासन ने शहर की अन्य सभी जगहों सहित विशेष तौर पर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों, दुकानों और स्टोर्स में अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन उक्त प्लॉट में एक भी ऐसा यंत्र लगा नहीं पाया गया, जिसकी मदद से कोई समय रहते आग को बढ़ने से रोक पाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें