फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी डॉक्टर ने शराब के नशे में किया हंगामा, लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-
विज्ञापन


बीच सड़क नशे में धुत लेडी डॉक्टर ने किया हंगामा, छूटे पुलिस की पसीने
सबहेड
हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर दोपहर तीन बजे की घटना, पुलिस से मांग रही थी और शराब

जैसे-तैसे समझाबुझाकर पुलिस ले गई थाने, कार का चालान काटकर किया मामले को रफादफा
प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला रायपुररानी स्थित एक डिस्पेंसरी में बतौर डॉक्टर है कार्यरत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर नशे में धुत 40 वर्षीय एक लेडी डॉक्टर ने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लेडी डॉक्टर ने और शराब पीने की मांग कर डाली। चौक पर हंगामा होते देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन महिला को काबू करना चाहा, लेकिन महिला और भड़क गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों लेडी डॉक्टर को बमुश्किल काबू किया और उसे थाने लेकर पहुंचीं। जहां महिला डॉक्टर की कार को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर शराब के नशे में धुत एक महिला हंगामा कर रही है। सूचना पर पीसीआर और मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान मौके पर लंबा जाम लग गया था। लोग तमाशबीन बने हुए थे। महिला पूरी तरह से नशे में थी। फौरन महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे काबू करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को देख महिला भड़क उठी और शराब पीने की मांग करने लगी। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत किया गया। इसके बाद पुलिस महिला और उसकी कार को थाने लेकर आई और कार का चालान काट दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला रायपुररानी स्थित एक डिस्पेंसरी में बतौर डॉक्टर है। बता दें कि पिछले वर्ष रायपुररानी स्थित अस्पताल में रात के समय ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया था। रात के समय इलाज कराने आए मरीजों से बदतमीजी की गई थी। शिकायत के बाद विभागीय जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें