फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर फाइल नंबर-चार हत्याकांड में नजदीकी के शामिल होने की आशंका, बरामद चाय के तीन ग्लास खोलेंगे राज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोनिया और अशोक की हत्या करने में कोई नजदीकी ही शामिल हो सकता है। पुलिस की अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है। माना जा रहा है कि आरोपी का पहले से ही अशोक के घर आना-जाना था। हत्याकांड से पहले तीन लोगों ने चाय पी थी। सुबह जांच करने पहुंची पुलिस को घटनास्थल से चाय के तीन ग्लास भी मिले हैं। पुलिस बरामद तीनों ग्लास को मधुबन प्रयोगशाला भेजेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अशोक का शव मकान के कमरे के अंदर पड़ा मिला। जबकि सोनिया का शव मकान की गैलरी में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके अलावा कमरे के अंदर चाय के तीन ग्लास बरामद किये गए। तीनों में चाय पी गई थी। पुलिस ने तीनों ग्लास को कब्जे में ले लिया। माना जा रहा है कि आरोपी कोई नजदीकी था, जिसने पहले अशोक के साथ चाय पी। बाद में वारदात को अंजाम दिया। ग्लास पर बने लिप्स के माध्यम से पुलिस हत्यारों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

कॉल डिटेल भी खोल सकती है राज
पुलिस अशोक और सोनिया के मोबाइलों को भी कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस मानकर चल रही है कि हो सकता है हत्यारे ने पहले अशोक के पास कॉल कर मकान का दरवाजा खुलवाया हो। इसके बाद अंदर प्रवेश किया हो। हालांकि, पुलिस अभी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें