सीआईएसएफ की गाड़ी की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
- इस साल सड़क हादसे में साइकिल सवार 9 लोगों ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रेलवे लाइट प्वाइंट के पास सीआईएसएफ की गाड़ी के चपेट में आने से एक 43 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब साइकिल सवार अपने काम पर जा रहा था। इस दौरान वह बेलोरो गाड़ी की चपेट में आ गया और बीच सड़क पर गिरकर लहूूलुहान हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहाली के कंसल निवासी नानखे (43) के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक नानखे शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे साइकिल से अपने काम पर जा रहा था। इस दौरान वहां सीआईएसएफ की बेलेरो गाड़ी नंबर (एचआर03के-2104) वहां से गुज रही थी। आईटी पार्क के रेलवे लाइट प्वाइंट के पास साइकिल सवार नानखे पहुंचा तो वह बेेलेरो की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद साइकिल सवार बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीसीआर और आईटी पार्क पुलिस ने बेलेरो चालक आरजी वनखेड़ का बयान दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में बेलेरो चालक ने बताया कि वह गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आया था। इस दौरान साइकिल सवार गाड़ी के चपेट में आ गया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
अबतक हो चुकी है 9 साइकिल सवार की मौत
शहर के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन सड़क हादसे होते रहते है। अगर बात करे साल 2018 जनवरी से लेकर अबतक तो करीब 9 साइकिल सवार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पिछले साल 13 साइकिल सवार लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गवाई थी।