फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डड्डूमाजरा में फायरिंग कर फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डड्डूमाजरा के ठेके पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

साथियों समेत शराब लेने के समय ठेके के कारिंदों व बाउंसर से बहस व खींचतान पर हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गांव डड्डूमाजरा में शराब ठेके के कारिंदों व बाउंसरों से बहस और खींचतान पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपी हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब के तरनतारन का रहने वाला बलदेव सिंह (42) है। पुलिस ने उसे होशियारपुर से दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वारदात में उसने ही अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी के आर्म्स लाइसेंस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ताकि पता लग सके कि लाइसेंस असली है या नहीं।
थाना पुलिस आरोपी के आर्म्स लाइसेंस को निरस्त करवाने के लिए रिपोर्ट भी तैयार करेगी। शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया। थाना मलोया पुलिस ने वारदात में शामिल लुधियाना के बड़ी हेबोवाल, जोशी नगर निवासी आरोपी अमनदीप सिंह (25) को 11 फरवरी को गिरफ्तार किया। वह 19 फरवरी तक रिमांड पर है। बलदेव सिंह और अमनदीप सिंह के अलावा पुलिस को वारदात में शामिल सन्नी और राजू समेत अन्यों की तलाश है। पुलिस टीमें आरोपियों के पते और अन्य ठिकानों पर छापेमारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंसरों से खींचतान पर की वारदात
पंजाब निवासी आरोपी बीती 10 फरवरी की रात करीब आठ बजे बोलेरो से गांव डड्डूूमाजरा की एंट्री पर शराब के ठेके से शराब लेने पहुंचे। ठेके के समीप पहले से कुछ स्थानीय बाउंसर खड़े थे। कार सवार युवकों की किसी बात पर बाउंसरों से कहासुनी हुई और फिर उनके बीच मारपीट होने लगी। हमलावर वापस कार में बैठकर निकलने लगे लेकिन बाउंसरों और ठेके के कारिंदों ने उन्हें पकड़ने के प्रयास में उनसे खींचतान की। आरोपियों ने कार से बाहर निकलकर करीब पांच राउंड फायर कर डाले। वारदात में गुरजीत उर्फ गग्गी और रविंदर उर्फ रूबी घायल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें