फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख रुपये के एवन साइकिल रिम की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट में बुक किए साइकिल रिम के 425 बंडल, पहुंचे नहीं
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर और दो ट्रक चालकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दड़वा स्थित एक ट्रांसपोर्ट के जरिए एवन साइकिल रिम के 425 बंडल दो ट्रकों पर लोड होकर डिलीवरी के लिए पटना जा रहे थे, लेकिन यह सामान वहां नहीं पहुंचा। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टर पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में एवन कंपनी के मैनेजर करन पहवा ने बताया कि उन्होंने 425 एवन साइकिल रिम को दड़वा स्थित कुश ट्रांसपोर्ट के जरिए बुक करवाया था। यह रिम बिहार के पटना जाने थे। इन रिम की कीमत 13,33,577 रुपये है। रिम के 425 बंडलों को ट्रक नंबर (एचआर67ए 7695) और (एचआर63सी 7747) में लोड कराया गया था। इनका किराया 58,500 रुपये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्ट के पार्टनर दिनेश कुमार और ट्रक चालक प्रताप व विकास सामान को लेकर गायब हो गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें