फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से एकाउंटेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से बाइक सवार एकाउंटेंट की मौत
विज्ञापन

ओल्ड स्पाइस चौक पर मंगलवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
मृतक हिमाचल का रहने वाला था, बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
ओल्ड स्पाइस चौक पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक बाइक सवार की टैंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (34) निवासी चंबा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वह बलौंगी में किराए पर रहता था। साथ ही वह फेज-सात में एकाउंटेंट का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार टैंपो ट्रैवलर को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक गुरसेवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अश्वनी बलौंगी में रहता था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। जब वह ओल्ड स्पाइस चौक के पास पहुंचा तो टैंपो ट्रैवलर ने उसे अपनी चपेेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मौके पर पुलिस ने ट्रैवलर चालक व गाड़ी को काबू कर लिया। इसी बीच पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि इलाके में कुछ दिन से धुंध बहुत ज्यादा पड़ रही है। इस दौरान तीन लोगों की जान चली गई थी। इनमें कर्नल से लेकर कैटरर तक शामिल थे। वहीं, जानकारों की माने तो हादसों में ओवर स्पीड व अन्य वजह भी शामिल है।
विज्ञापन


हर रोज एक मौत
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले एक नामी संस्था द्वारा ट्राइसिटी में एक सर्वे किया गया था। इस दौरान सामने आया कि रोजाना हादसों में एक व्यक्ति की जान जा रही है। दूसरी तरफ लोगों को सड़क नियमों के बारे में बताने के लिए स्कूल स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया था। वहीं, रोजाना विभिन्न स्कूलों में सड़क नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें