फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक रमेश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के ध्यानार्थ
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

- होशियारपुर निवासी ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मृतक की पहचान गली नंबर पांच भगत सिंह नगर थाना डेराबस्सी जिला मोहाली के रूप में हुई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ट्रक की टक्कर से व्यक्ति रमेशचंद की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायुपररानी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढाबा मालिक सुरजीत सिंह बक्सी निवासी त्रिवेदी कैंप डेराबस्सी जिला मोहाली के बयान पर चंडीमंदिर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सुरजीत सिंह ने बताया कि उनका बरवाला-डेराबस्सी रोड पर ढाबा है। सात फरवरी को रात करीब आठ बजे रमेश चंद उनके ढाबे पर आया। रमेशचंद गली नंबर पांच भगत सिंह नगर थाना डेराबस्सी जिला मोहाली का रहने वाला है। मौसम खराब होने के कारण वह उनके ढाबे से रात दस बजे निकला। ढाबे से पचास मीटर की दूरी पर डेराबस्सी से बरवाला की ओर से जा रहे एक ट्रक ने रमेेशचंद को टक्कर मार दी। रमेश चंद के मुंह, सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। चोट लगने के बाद गंभीर हालात में एंबुलेंस से रमेश चंद को रायपुररानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां पर ले जाते हुए रमेश चंद की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। वह होशियारपुर जिले का रहने वाला है। ट्रक चालक अनियंत्रित गति से रांग साइड से आ रहा था। उसने पैदल चल रहे रमेश कुमार को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक नरेश कुमार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें