फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग: कालका हत्याकांड: 72 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के लिए भी
विज्ञापन

--------------------------------------

फ्लैग: पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

नाम बदलकर रह रहे जुनैद ने की थी पुजारी की हत्या

सिर पर किए थे ईंट से चार वार, गुमराह करने को रखीं चूड़ियां
पुजारी को अपना नाम शिवम बताकर आता था मंदिर में
परवाणू में चूल्हा फैक्टरी में नौकरी करता था जुनैद आलम
18 हजार रुपए, एक्टिवा, मोबाइल लेकर हुआ था फरार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
कालका-परवाणू बैरियर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी श्यामनाथ की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जुनैद आलम (20) निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश है। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
डीसीपी कमलदीप गोयल ने मीडिया को बताया कि आरोपी जुनैद करीब चार महीने पहले ही कालका आया था। वह परवाणू की एक गैस चूल्हा बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। उन्होंने बताया कि 10-12 दिन पहले ही वह पुजारी के संपर्क में आया था। उसने श्यामनाथ को गुमराह करने के लिए अपना नाम शिवम बताया था। उसने ईंट से सिर में चार बार वार करके पुजारी की हत्या की थी। पुलिस से बचने और केस को उलझाने के लिए शव के चेहरे और आसपास टूटी हुई चूड़ियां रख दी थीं। हालांकि अभी हत्या के मुख्य कारण का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


साक्ष्य मिटाने के लिए बाल्टी में डाली थी ईंट
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि हत्या की रात जुनैद पुजारी के पास आया और कुछ देर वहीं रुका। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए वायर काट दी थी। इसके बाद उसने ईंट से वार कर पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। फिंगर प्रिंट को मिटाने के लिए आरोपी ने ईंट को पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया था। सीसीटीवी फुटेज में केवल एक युवक ही आता-जाता दिखाई दिया था। इसके अलावा शव के चेहरे पर रखीं चूड़ियां केस को सॉल्व करने में सहायक सिद्ध हुईं। क्योंकि यदि वारदात में कोई महिला शामिल होती और उससे हाथापाई या फिर खींचतान होती तो चूड़ियां चेहरे पर किसी भी सूरत में नहीं टिक सकती थीं। इसलिए आरोपी ने पुलिस को भटकाने के लिए मंदिर में चढ़ावे में आईं चूड़ियों को तोड़कर शव के चेहरे और आसपास बिखेर दिया था।

फिल्म में एंट्री दिलाने का झांसा दे करता था गंदा काम
सूत्रों के अनुसार पुजारी श्यामनाथ जुनैद को फिल्मों में एंट्री दिलवाने का झांसा देकर उससे गंदा काम करवाता था। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस दृष्टि से भी केस की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि यदि इस तरह का मामला सामने आता है तो आरोपी जुनैद का मेडिकल करवाया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
डीसीपी ने बताया कि आरोपी जुनैद को कालका रेलवे स्टेशन के पास से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। कालका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह ट्रेन से उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में है। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें