फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित नैन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार-- 21-05-19

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित नैन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


- सेक्टर-12ए में 26 दिसंबर को आरोपी दीपक ने रोहित को मारी थी गोली
- आरोपी को किया कोर्ट में पेश, पांच दिन का रिमांड मिला
- चैन स्नैचिंग से लेकर हथियार रखने के करीब 12 संगीन मामलों में है आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बीते 26 दिसंबर को सेक्टर-12 ए न्यू चौधरी कांप्लेक्स में चोरी करने में नाकाम होने के बाद एक युवक को गोली मारने वाले आरोपी दीपक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पंचकूला पुलिस सेक्टर-12ए के डिटेक्टिव स्टाफ ने यह कामयाबी हासिल की है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी दीपक को जिला अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। पंचकूला डीसीपी ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है। अब इसी आधार पर वे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
26 दिसंबर को न्यू चौधरी कांप्लेक्स में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने में नाकाम होने के बाद आरोपी दीपक ने न्यू चौधरी कांप्लेक्स निवासी रोहित को 312 बोर की पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने के बाद रोहित नैन को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल भर्ती कराया गया। गंभीर हालात में डॉक्टरों की टीम ने रोहित को पीजीआई रेफर कर दिया था। रोहित की हालात अभी तक नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया गुप्त सूचना पर किया गिरफ्तार
पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी गांव ढंडारडु के रूप में हुई है। दीपक के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और दीपक के आरोपी साथियों को दबोचने के लिए पुलिस ने जिला अदालत से पांच दिन का रिमांड मांगा था। यह रिमांड जिला अदालत ने मंजूर कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि मामले के शिकायतकर्ता व मुख्य गवाह रोहित नैन के चचेरे भाई नवनीत नैन ने अदालत में पेशी के दौरान आरोपी दीपक की पहचान कर ली है। नवनीत ने जब आरोपी की पहचान कर ली तब पुलिस ने जिला अदालत से रिमांड मांगा। जिला अदालत ने मामले में स्वीकृति प्रदान कर दी।
यह है मामला
26 दिसंबर की रात करीब 12:15 बजे रोहित नैन सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल से ड्यूटी कर वापस सेक्टर-12ए स्थित न्यू चौधरी कांपलेक्स में अपने घर आया। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उसके दोस्त की बाइक में चाबी लगाकर खोलने की कोशिश कर रहा था। नवनीत ने बताया कि रोहित से उसका परिचय पूछने पर दोनों में बहस शुरू हो गई। इस दौरान बहस का शोर सुनते हुए चचेरा भाई नवनीत भी नीचे आ गया था। दोनों ने मिलकर लुटेरे को पकड़ लिया। दोनों भाईयों ने लुटेरे को पकड़ा ही हुआ था कि अचानक लुटेरे ने रोहित पर गोली चला दी और खुद को छुड़ाकर मौके से भागने लगा। गोली लगने के बाद रोहित जमीन पर गिर गया और नवनीत ने भाग रहे लुटेरे पर पथराव किया। इसके बाद लुटेरे ने दो राउंड फायर नवनीत पर कर दिए। लेकिन नवनीत उसके वार से किसी तरह बच गया।

गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा चोर
डीसीपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपी दीपक निवासी गांव ढंडारडु थाना चंडीमंदिर का रहने वाला है। वह काफी समय से सेक्टर-12ए स्थित रैली गांव में ही कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। इसलिए यहां की गलियों से अच्छी तरह परिचित था और वारदात में नाकाम होने के बाद आसानी से भागने में कामयाब भी हो गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी और सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-12ए स्थित अपने कमरे में दीपक कुछ सामान लेने के लिए आने वाला है जिस आधार पर छापेमारी कर दीपक को सेक्टर-12ए से गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दीपक से एक कंट्री मेड पिस्टल भी बरामद हुई है। लेकिन यह पिस्टल वारदात की रात को इस्तेमाल नहीं की गई। जिस पिस्टल का वारदात की रात को इस्तेमाल किया गया था, उससे उस रात तीन राउंड फायर किए गए थे। जिसके तीन खोल भी पुलिस को मौका ए वारदात से बरामद हुए थे।
विज्ञापन


13 बार स्नैचिंग व दो बार अवैध हथियार के मामले है दर्ज
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी दीपक ने पंचकूला में पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में दीपक ने 13 स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है और 2017-18 में दो बार अवैध हथियार रखने पर भी पकड़ा जा चुका है। इस वजह से पुलिस आरोपी का क्रिमिनल रिकार्ड भी खंगाल रही है। इससे केस को सुलझाने में काफी सहायता मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें