फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन की मेंहदी उतरने से पहले विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता फंदे पर झूली, पति समेत 3 पर केस
विज्ञापन

सिरसा की युवती का एक माह पहले अबोहर में हुआ था विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। साउथ एवेन्यू गली नंबर 11 निवासी नवविवाहिता की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही अबोहर पहुंचे सिरसा निवासी विवाहिता के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया। थाना नंबर 2 की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मृतक के पिता की शिकायत पर पति, ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साउथ एवेन्यू निवासी बिजली विभाग के कर्मचारी गोपी चंद सांदड ने बताया कि उनके बेटे विवेक उर्फ लक्की सांदड़ का विवाह करीब एक माह पूर्व सिरसा निवासी रवीना के साथ हुआ था। शनिवार की रात परिवार के सभी लोग सो गए। रविवार की सुबह उनकी पुत्रवधू कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटकी थी। परिजनों की मदद से वह उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतका के सिरसा निवासी परिजन दोपहर करीब 3 बजे अबोहर पहुंचे और उन्होंने सांदड़ परिवार पर रवीना की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी विनोद चौधरी ने बताया थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतका के पिता रामकुमार निवासी प्रेम नगर गली नंबर 4 सिरसा की शिकायत पर मृतका के पति ववेक उर्फ लक्की सांदड़ ससुर गोपीराम सांदड, उसकी पत्नी विनीता सांदड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें