फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध माईनिग को लेकर पुलिस व गांव पीघबड़ी निवासी आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने सामने
विज्ञापन

माइनिंग रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला, ग्रामीण बोले-पुलिस ने बेवजह किया लाठीचार्ज
महिलाओं से अभद्र व्यवहार का भी लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नंगल पुलिस ने गांव पींघबड़ी में चल रही अवैध माइनिंग व माइनिंग रोकने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट करने, पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में हवलदार निरपाल सिंह की शिकायत पर गांव के सरपंच सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गांव के सरपंच को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने पुलिस पर कथित तौर पर बेवजह लाठीचार्ज करने और महिलाओं से गाली गलौज करने का आरोप भी लगाया। पत्रकारों से बात करते डीएसपी जीपी सिंह ने कहा कि उन्हें गांव पींगबड़ी में चल रही अवैध माइनिंग की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को जब थाना प्रभारी गुरजीत सिंह और नया नंगल चौकी के प्रभारी नरिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख ट्राली में रेत भरकर आ रहा चालक फरार होने लगा। जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए बढ़ी तो मौके पर उपस्थित गांव के सरपंच व माइनिंग करने वालों ने पुलिस को रोककर कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दियां भी फाड़ दी गईं। इस आधार पर पुलिस ने गांव के सरपंच राम लाल, तारा सिंह, राजेंद्र कुमार, उजागर सिंह, राकेश कुमार, सुच्चा सिंह, सतीश चंद, मनोज कुमार के अलावा 12 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 353, 186, 341, 506, 148, 149 व माइनिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांव के सरंपच को हिरासत में लिया है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा लगाए लाठीचार्ज के आरोप को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा ने डीएसपी से की मुलाकात, बोले-पुलिस कर रही धक्केशाही
इस मुद्दे पर भाजपा नेता डॉ. परमिंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें नंगल नगर काउंसिल के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, नंगल नगर काउंसिल के पूर्व चेयरमैन राजेश चौधरी, डा. जीवन कुमार, मोहन लाल चौधरी, कवर पोसवाल, राम कुमार सहोड़ा, जत्थेदार रणजीत सिंह भट्टी, बचित्र सिंह, परमजीत सिंह बोबी शामिल थे, ने डीएसपी नंगल से मिलकर पुलिस की कार्रवाई पर विरोध दर्ज करवाया। इस बारे में भाजपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने डीएसपी से इस मामले को लेकर किसी भी व्यक्ति के साथ धक्केशाही न करने करने की मांग की। राकेश शर्मा ने कहा कि डीएसपी ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि किसी के खिलाफ भी गलत कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें