फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सिरसा की सेहत विभाग की टीम मानसा सेहत विभाग की मदद से उसे मरीज से रंगे हाथों दस हजार रुपए की राशि लेते गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


लिंग जांच के नाम पर टेस्ट कराने वाली आशा वर्कर गिरफ्तार
हरियाणा के सिरसा की सेहत विभाग की टीम ने की कार्रवाई
सिविल अस्पताल में नकदी सहित पकड़ी गई आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चे का लिंग जांच कराने के नाम पर भोले भाले लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बनाने वाली एक आशा वर्कर को हरियाणा के सिरसा की सेहत विभाग की टीम ने मानसा सेहत विभाग की मदद से मरीज से रंगे हाथों दस हजार रुपए की राशि लेते गिरफतार कर लिया है। जिसके खिलाफ थाना सिटी-1 में मामला दर्ज किया गया है। वही सेहत विभाग की टीम को अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच दौरान कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है। जिससे यहां पता चल सके कि वहा लिंग अनुपात किया जा रहा था। आशा वर्कर मानसा की ही रहने वाली है।
सिरसा की टीम ने ट्रैप लगाकर किया गिरफ्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के डिप्टी सिविल सर्जन डा. बुध राम ने बताया कि सिविल सर्जन सिरसा को किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि मानसा के सरकारी अस्पताल की आशा वर्कर गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच करा रही है। जिसके बाद सिविल सर्जन सिरसा की अगुवाई में पांच सदस्य टीम का गठन किया गया। इसके बाद सेहत विभाग की टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर मानसा सिविल अस्पताल में तैनात आशा वर्कर नरिंदर कौर से उसके मोबाइल पर बात कराई गई। जिसमें आशा वर्कर ने उसे टेस्ट कराने के बदले दस हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से भेजी गई महिला का अस्पताल के पास ही एक प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर से टेस्ट कराने के बाद आशा वर्कर उसे सरकारी अस्पताल ले गई। कुछ समय बाद ही सेंटर संचालक की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर महिला के गर्भ में बेटा होने की बात कहकर आरोपी ने उससे दस हजार रुपये मांगे। दस हजार रुपये देने के बाद सेहत विभाग की टीम ने आशा वर्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सिटी के एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि सिरसा के डिप्टी सिविल सर्जन डा. बुध राम के बयान पर आशा वर्कर नरिंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें