फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख तीस हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 30 हजार ठगे
विज्ञापन

बरनाला। पुलिस ने पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 2 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना तपा सिटी के प्रभारी राम लुभाया ने बताया कि सुखविंदर कौर पत्नी स्व. लखवीर सिंह निवासी तपा ने एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी कि उसके साथ गुरजंट सिंह निवासी फरवाही ने उसके बेटे को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने बदले 2 लाख 30 हजार रुपये ले लिए, परंतु उसने न तो उसके बेटे को नौकरी दिलाई व न ही उनके रुपये दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी हरजीत सिंह की हिदायतों पर मामले की गहनता से जांच की गई। जांच में आरोप सिद्ध हो गए। जिसके चलते गुरजंट सिंह निवासी फरवाही के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें