फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला, चार वर्षीय बेटे की लाशें मुकेरिया हाईडल नहर से मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों से परेशान महिला बच्चे के साथ नहर में कूदी, दोनों की मौत
विज्ञापन

मुकेरिया हाईडल नहर से मिला महिला और बच्चे का शव
पिता की शिकायत पर पति, ससुर, सास और एक अन्य पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दसूहा (होशियारपुर)। महिला व उसके चार वर्षीय बेटे एकनूर का शव शनिवार को मुकेरिया हाईडल नहर में गांव टेरकियाना समीप मिलने पर सनसनी मच गई। मृतक महिला के पिता के बयान पर मृतका के पति, ससुर, सास और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। डीएसपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला ने ससुरालियों व एक अन्य व्यक्ति से परेशान होकर नहर में छलांग लगाई है।
विज्ञापन

मृतका के पिता अमरजीत सिंह पुत्र मघर सिंह निवासी पत्याल भोगपुर ने दसूहा पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपने हैसियत के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले अपनी बेटी की मुकेरियां के गांव मंसूरपुर के निवासी जसविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह से शादी की थी। बेटी का पति, ससुर और सास ने कुछ ही समय बाद दहेज में कार की मांग करने लगे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने दो लाख की राशि उन्हें दी भी, लेकिन लड़की के ससुराल वालों का पेट नही भरा और वे और तीन लाख की डिमांड करने लगे। दो वर्ष पहले उनका दामाद अमरीका चला गया है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की का करीब 4 वर्ष का बेटा एकनूर है जो अकूल जाने लगा था। उनके दामाद के बाहर जाने के बाद लड़की के ससुर ने बेटी से गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। ये सब गांव के निवासी जसपाल सिंह की शह पर उनकी लड़की के साथ किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 20 मई को उन्हें उनकी लड़की का फोन आया कि उसके ससुर ने उसके साथ पहले जैसी गलत हरकतें करनी शुरू कर दी हैं। जिससे वह बहुत परेशान है। उसके बाद से लड़की का फोन बंद आ रहा था। जब उन्होंने अपनी लड़की के गांव जाकर अपनी लड़की के बारे में पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब उन्होंने लड़की की तलाश शुरू की तो बेटी और दोहते एकनूर की लाश मुकेरिया हाईडल नहर में गांव टेरकियाना के मिलने की सूचना मिली। दसुहा पुलिस ने मृतका के पति जसविंदर सिंह, ससुर अवतार सिंह, सास गुरमीत कौर और गांव मंसूरपुर के निवासी जसपाल सिंह पर धारा 306, 120 बी आईपीसी के अधीन केस दर्ज करते हुए अगली करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें