फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की माता की धमकियों से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


हार्ट अटैक से कांग्रेसी नेता की माता की मौत, दो पंचों सहित चार पर केस
घर में अकेली मां को धमकाने का लगाया आरोप, कहा-घबराहट में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
गांव चीमा के सीनियर कांग्रेस नेता की माता की मौत तो हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो पंचों सहित चार पर केस दर्ज किया है। पुलिस के पास दिए बयान में कांग्रेस नेता निरंजन सिंह ने बताया कि गत दिवस वह अपनी रिश्तेदारी में किसी संस्कार पर गए थे और घर पर माता मलकीत कौर अकेली थी। पीछे से उसके घर गुरविंद्र सिंह पंच, गुरमेल सिंह पंच, हरजिंद्र सिंह व स्वराज सिंह आए और मां को धमकियां देकर गए। मां धमकियों से घबराकर सदमे में चली गई, जिस कारण उनको हार्ट अटैक आ गया और मौत हो गई। पुलिस ने गुरविंद्र सिंह पंच, गुरमेल सिंह पंच, हरजिंद्र सिंह व स्वराज सिंह पर केस दर्ज कर दिया। जबकि गुरविंदर सिंह पंच, गुरमेल सिंह पंच ने कहा कि कांग्रेस नेता की माता की मौत तो कुदरती तौर पर हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन पुलिस ने सियासी दबाव के चलते उन पर गल्त मामला दर्ज कर दिया है। जबकि एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि मामले की फिर से गहनता से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत ने भी दर्ज कराया है केस
गांव चीमा की पंचायत ने कुछ महीने पहले पंचायती शामलाट से कब्जे छुड़वाने की मुहिम चलाई गई थी। इसके तहत निशानदेही कर पंचायत ने चिन्ह लगाए गए थे। कांग्रेस नेता निरंजन सिंह की भी 2 कनाल जमीन व कुछ फुट पशुओं के लिए बनाया आंगन भी इसमें आता था। उस समय निरंजन सिंह ने पंचायत पर आरोप लगाए थे कि वह पक्षपात कर रही है। अपने पहचान वाले जिन्होंने शामलाट पर कब्जे कर कोठियां बनाई हुई हैं, उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही, बल्कि गरीब लोगों, धार्मिक स्थानों से जमीन छुड़वाने के लिए निशान लगा दिए हैं। उन्होंने पंचायत के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया था कि कब्जे सबसे छुड़वाए जाएं तो वह स्वयं ही छोड़ देंगे। पंचायत ने पंचायती कार्यों में विघ्न डालने के तहत 6 सितंबर 2017 को थाना टल्लेवाल में निरंजन सिंह, उसके भाई व पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। मुकद्दमा रद्द करवाने के लिए निरंजन सिंह ने खुद तो अवैध कब्जा छोड़ दिया था, लेकिन पुलिस ने पंचायत की ओर से दर्ज केस वापस नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें