फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के समक्ष खून लडाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के पास तेजधार हथियारों से युवक पर हमला
विज्ञापन

हमलावर करते करते हैं नशे की तस्करी, दर्ज किया गया केस: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
हथियारों से लैस होकर कार से उतरे पांच नौजवानों ने पत्ती रोड बरनाला निवासी रमनदीप सिंह उर्फ शम्मी पुत्र रजिंदर सिंह राजपूत को तेजधार हथियारों से वार कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। घटना रविवार शाम सिटी थाना से मात्र 12 मीटर दूरी पर घटी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान निक्का डोली, शीरा और कीरत के नाम से हुई है। हमलावरों का रिवाल्वर भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल रमनदीप सिंह को अस्पताल दाखिल कराया गया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि हमलावरों पर आरोप है कि वे नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। उन्हें शक था कि रमनदीप कभी भी पुलिस के पास उनके गिरोह के भेद खोल सकता है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर गहरे सिलवर रंग की एसेंट कार में सवार होकर रमनदीप का पीछा करते पहुंचे थे। जब वह दुकान से पकौड़े खरीद रहा था तो हमलावरों ने उसे घेर ले लिया और लोहे की राड व किरचों से हमला बोल दिया। घटनास्थल से यह भी पता लगा कि दो ग्रामीणों ने हमलावरों को रोकने की कोशिशें भी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर जुत्तीवाला मोरा मार्ग सेफरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ने हमलावरों से छीना रिवाल्वर
घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात के समय हमलावरों में से एक ने रिवाल्वर निकाल लिया था लेकिन घायल रमनदीप ने झपट मार रिवाल्वर छीन लिया, जैसे ही उसने ट्रैगर दबाने की कोशिश की तो हमलावर फरार हो गए। इसके बाद घायल रमनदीप ने मौके पर पहुंची पुलिस को रिवाल्वर सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें