फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे का चाकू घोंप कर कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजधार हथियार से मां और बेटे का कत्ल
विज्ञापन

मोहल्ला बसंत नगर में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
शहर के मोहल्ला बसंत नगर में शनिवार शाम को एक युवक ने तेजधार हथियार से महिला और उसके बेटे की चाकू घोंपकर कत्ल कर दिया। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। मामला किसी पुरानी आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान सीमा रानी और हर्ष (15) के तौर पर हुई है।
सीमा की बेटी एसएसपी जे इलनचेलियन को बताया कि वह करीब शाम 5.30 बजे अपनी दादी के साथ घर बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान उन्हें शोर सुनाई दिया। इसके बाद वह घर के अंदर गई तो उसने देखा कि एक युवक ने हाथ में चाकू पकड़ा हुआ था, जिससे वह सीमा रानी और हर्ष शर्मा को बेरहमी से मार रहा था। उनने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। उसने इस बारे में अपने पिता को फोन पर बताया, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि इन लोगों की पहले से ही विवाद के चलते दोनों ओर से शिकायतें चल रही है। उनकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी। मामला किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले ही यह घटना घट गई। बताया जा रहा है कि आपसी रिश्तेदारी का मामला है, मगर फिर भी बयानों के आधार पर जिसका भी नाम इस केस में जुड़ा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

22 जनवरी को राजेंद्र ने अपने नजदीकी रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके करीबी रिश्तेदार के बेटे ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग के पास शिकायत की तो आरोपी ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर झूठे मामले में फंसाने के लिए पुलिस को शिकायत देकर राजीनामे का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस व रिश्तेदारों से तंग आकर वह अदालत की शरण में गए, फिर भी पुलिस उनके साथ लगातार धक्केशाही कर रही है, जबकि उन्होंने अपनी शिकायत एसएसपी तक की हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें