फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में खाई में गिरी बोलेरो, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला से 23 किमी दूर तवाघाट एनएच पर सड़क पर गिरे मलबे के चलते एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम बोलेरो (यूके 05 टीए 3900) धारचूला से यात्रियों को लेकर गर्बाधार-सिमखोला की ओर जा रही थी। मार्ग पर तीनतोला के पास पहाड़ी से भूस्खलन के चलते भारी मलबा सड़क पर गिरा था। मलबे के बीच से वाहन निकालते समय बोलेरो अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर घायलों में चीखपुकार मच गई।

हादसे की सूचना पर एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। बचाव दलों ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से खाई में गिरे वाहन से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को 108 से धारचूला सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर चालक और घायलों से घटना की जानकार ली।
विज्ञापन


घायलों में बोलेरो चालक भूप सिंह भंडारी (30), लक्ष्मण सिंह (30), संदीप नबियाल (42), मीना (26), रुकुम सिंह (62), गायित्री (24), हयात सिंह (20), खड़क सिंह (32), सृष्टि (2) और ढाई वर्षीय दिशा शामिल हैं। बच्चों को आंशिक चोट आई है, जबकि अन्य सभी को गंभीर चोट आई है। इनमें से संदीप, गायित्री और खड़क सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी घायल सिमखोला निवासी हैं।

बोल्डर से न रुकती तो होता बड़ा हादसा
बोलेरो अनियंत्रित होने के बाद सड़क से नीचे पड़े बोल्डर में जाकर रुक गई। बोलेरो बोल्डर से न रुककर सीधे नदी में जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बोल्डर से वाहन रुकने से 10 यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें