नहीं टूटा एटीएम का लाकर, नकदी बची
अमृतसर। दो लुटेरोें ने शुक्रवार की रात सुल्तानविंड रोड स्थित एसबीआई एटीएम लाकर तोड़ने की कोशिश की। लाकर नहीं टूटने पर लाखों रुपये चोरी होने से बच गए। थाना बी डिवीजन पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरोें की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अमरजीत सिंह ने बताया कि वह पेमेंट सल्यूशन कंपनी में काम करता है। उनका काम एटीएम में नकदी डालने का है। आज सुबह वह सुल्तानविंड रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में रुपये डालने के लिए गया। एटीएम का लाकर टेढ़ा होने पर उसे शक हुआ। चेक करने पर पता चला कि लाकर की कोशिश की गई है। उसने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया। लाकर को खोलकर चेक किया तो सारा कैश सेफ था। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया सीसीटीवी में चेहरे साफ नहीं दिख रहे है। लुटेरों ने सबसे पहले कैमरों को ही डैमेज किया था। वह आसपास के अन्य सीसीटीवी चेक कर रहे हैं।