62 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
चंडीगढ़। सेक्टर-41 के मकान नंबर-755/1 निवासी 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने मंगलवार को पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला को फंदे से लटके उनके बेटे ने ही देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिसकर्मियों की मदद से मां को नीचे उतारा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत पाया।
मृतका की पहचान हरमीत कौर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा कर उनके बेटे रविंदर पाल सिंह से पूछताछ की। रविंदर ने पुलिस को बताया कि उनकी मां काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। मंगलवार की अल सुबह करीब साढ़े चार बजे उनकी आंख खुली तो उन्होंने मां को पंखे से लगाए फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन कोई सूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ के बाद मामले की आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।