फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर दादा को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाप-बेटे की लड़ाई में बीच बचाव में आए दादा का कत्ल
विज्ञापन

पोते ने दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भीखी (मानसा)।
गांव मत्ती में वीरवार रात एक व्यक्ति ने गला दबाकर अपने दादा की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कौर सिंह (80) के तौर पर हुई है। भीखी के मुखी परमजीत सिंह संधू ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह नशे का आदी है।
विज्ञापन

मनप्रीत वीरवार रात किसी बात पर अपने पिता अवतार सिंह से झगड़ा करने लगा। दोनों को शांत करवाने के लिए कौर सिंह बीच बचाव में आए। गुस्साए मनप्रीत ने अपने दादा का गला दबा दिया। इससे कौर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर मनप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया। भीखी पुलिस ने मृतक की पत्नी गुरनाम कौर के बयान पर मनप्रीत सिंह उर्फ साधु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें