आंखों में मिर्च डालकर किया दोस्त का कत्ल
फिरोजपुर। गुरुहरसहाए के कब्रिस्तान में दो दोस्तों की किसी बात को लेकर आपस में तकरार हो गई। एक ने दूसरे की आंख में मिर्च पाउडर डालकर तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एसएचओ भूपिंद्र सिंह ने बताया कि काला सिंह और रौणक दोनों निवासी गुरूहरसहाय वीरवार की देर रात फरीदकोट बायपास रोड स्थित कब्रिस्तान में बैठे थे। किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। इस पर रौणक ने काला सिंह की आंखों में पहले मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद रौणक ने तेजधार हथियार से प्रहार कर काला सिंह का कत्ल कर दिया। पुलिस ने रौणक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।