फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुरालियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

- परिजनों ने लगाए पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना के आरोप
- पंजाब रोडवेज में अनुबंध पर परिचालक है पति गगनदीप
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
गांव बीजनपुर में बुधवार दोपहर 28 वर्षीय एक विवाहिता नीलम ने फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। वहीं नीलम के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके पति, सास व ससुर से उसे दहेज के लिए सता रहे थे और इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने तीनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन भी किया। साथ ही मृतका के परिजन ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने देने की जिद पर अडे़ रहे। जानकारी मुताबिक नीलम पुत्री रामधारी निवासी गांव सुंदरपुर, नजदीक बरवाला, का विवाह 19.2.14 को बीजनपुर में भगीरथ के बेटे गगनदीप सिंह से हुआ था। दोनों का छह महीने का एक बेटा एकम भी है। पति गगनदीप पंजाब रोडवेज में अनुबंध पर परिचालक की नौकरी करता है।
दो जून को ही गई थी ससुराल :
नीलम के भाई श्यामलाल ने बताया कि शादी के डेढ़ महीने बाद नीलम को अधरंग का दौरा पड़ा, फिर कुछ महीने बाद मिर्गी और बाद में वह ह्रद्य रोग से ग्रसित हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि नीलम के ससुराल वालों ने उसका कभी इलाज नहीं कराया और इसके उलट इलाज का खर्च पीहर पक्ष से मांगते रहे। नीलम इलाज के लिए चार महीने अपने मायके रही, जहां से दो जून को ही उसे ससुराल भेजा गया। चार दिन बाद ही नीलम ने तंग आकर खुदकशी कर ली। नीलम के परिजनों के अनुसार बुधवार को सूचना मिलने पर वे लोग दोपहर करीब 12 बजे बीजनपुर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को उतारा गया। उन्होंने कहा कि मौके पर से पति, सास व ससुर समेत उसका छह महीने का बेटा भी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को होगा पोस्टमार्टम :
आईओ केवल सिंह के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया जहां वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने श्यामलाल के बयान पर पति गगनदीप, ससुर भगीरथ और सास बबली देवी के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

कैप्शन - पुलिस स्टेशन परिसर में रोष प्रगट करते मृतका के परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें