भारत के छक्के और पाकिस्तान के विकेट पर सट्टा, पड़ी रेड
तीन आरोपी चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे, 16030 हजार कैश बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की टक्कर पर छक्के -चौके और पाकिस्तान के विकेट पर पार्किंग के पास सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से कुल 16030 रूपए कैश बरामद किए गए। हालांकि, मैच पर सट्टे को पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे है।
भारत-पाकिस्तान के मैच में भारत की तरफ से एक ओवर को चुन लिया जाता था फिर उसने छक्कों की गिनती पर कम अमाउंट में सट्टा लगाया जा रहा था। इसी दौरान पाकिस्तान के विकेट पर भी सट्टा लगाया गया। सूत्रों के अनुसार हार्दिक पांड्या के तीन लगातार छक्कों पर सट्टे के बाद चार छक्के लगाने का दांव लगाया गया था। अभी इनकी सट्टेबाजी और दांव-पेच चल रहा था कि सूचना पाकर क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने तीनों आरोपी सेक्टर-25 निवासी संदीप कुमार, डडडूमाजरा निवासी राजिंदर सिंह और मोहाली निवासी नितिन सेक्टर-37, सेक्टर-24 के अलग-अलग स्थानों से काबू किए गए। हालांकि, कुछ सट्टेबाज पहले ही भागने में कामयाब हो गए।
सट्टेबाजों पर पुलिस की नजर-
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान शहर में सट्टेबाजों पर पुलिस टीम की पूरी नजर थी। इस दौरान पुलिस ने अपने मुखबिर भी सक्रिय कर रखे थे। क्राइम ब्रांच व संबंधित थाना पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर छापामारी किया लेकिन बड़े पैमाने पर सट्टा लगाने वाले नहीं मिले। हालांकि, पुलिस ने छिट-पुट सट्टा लगाते तीन आरोपियों को काबू करके करीब 16 हजार रूपए बरामद किए।