फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 16 केसों में नामजद महिला का बेटा हेरोइन के नशे समेत गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2019 11:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लंबे समय से शहर में नशा तस्करी करने की आरोपी और 26 आपराधिक केसों में नामजद महिला बाला का बेटा भी अब हेरोइन समेत पकड़ गया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने उससे 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी सेक्टर-38 निवासी दिहाड़ीदार मनोज (27) है। पुलिस ने उसे बीते सोमवार को सेक्टर-55/56 की डिवाइडिंग रोड के समीप से काबू किया। पुलिस को रिकॉर्ड जांचने पर पता लगा कि आरोपी मनोज पर सेक्टर-39 थाने में ही 4 जुलाई 2016 को मारपीट और 31 जुलाई 2016 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस में आरोपी के कब्जे से 170 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी की मां बाला पुलिस थाने के रजिस्टर नंबर-10 के तहत बेड कैरेक्टर घोषित है। आरोपी बाला पर दर्ज 26 केसों में से 11 केस सेक्टर-39 थाने में ही दर्ज हैं। अन्य चंडीगढ़ और आसपास के पुलिस थानों में दर्ज हैं।

वर्ष 2013 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस में आरोपी बाला को अदालत 10 वर्ष कठोर सजा और वर्ष 2012 के एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस में एक वर्ष की सजा सुना चुकी है। वर्ष 2012 के केस में आरोपी बाला जमानत पर बाहर थी। लेकिन 27 जनवरी 2019 को थाना सारंगपुर पुलिस ने उसे फिर से नशा सामग्री समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस के दावे के मुताबिक आरोपी बाला का परिवार गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें