फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ट्रेवल एजेंसी बनाकर कर रहे थे लोगों से ठगी, 3 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 17 Apr 2019 11:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक फर्जी ट्रेवल एजेंसी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस एजेंसी के तीन प्रबंधकों खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। यह एजेंसी यहां कुछ समय से भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन


एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित जेपी हॉस्पिटल के नजदीक ट्रेवल्स एजेंसी का दफ्तर खोला गया है। जो भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के झांसा देकर ठगी की वारदातों का अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना को आधार बनाकर पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि वहां यूनीसिटी बिजनेस सेंटर के नाम से दफ्तर खोला गया है। यह लोगों से पैसे लेकर विदेश भेजने का काम करते हैं।

पुलिस ने दफ्तर में मौजूद सुनील गर्ग और मनोज सिंगला से उक्त एजेंसी की प्रमाणिकता संबंधी दस्तावेजों की जांच करवाने की बात कही, लेकिन उन्होंने पुलिस को बताया कि एजेंसी का लाइसेंस तीसरे पार्टनर विजय गर्ग के पास है। दोनों ने बताया कि विजय गर्ग किसी काम से सिटी से बाहर है और मंगलवार को लौटेंगे। इस बात पर पुलिस अधिकारी वापस लौट आए। ट्रेवल्स एजेंसी के प्रबंधकों ने मंगलवार दोपहर तक पंजाब सरकार से मिली मंजूरी के दस्तावेजों को पुलिस थाने में आकर दिखाने की बात कही।
विज्ञापन


अगले दिन मंगलवार को उक्त एजेंसी का कोई अधिकारी अधिकारी पुलिस थाने में दस्तावेज दिखाने नहीं आया। इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील गर्ग, मनोज सिंगला और विजय गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें