फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियन समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी के मामले में नाइजीरियन समेत युवती गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों के पास से 12 ग्राम हेरोइन और 12.30 ग्राम कोकीन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने युवती समेत एक नाइजीरियन को नशा तस्करी के मामले में अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन और नाइजीरियन के पास से साढ़े बारह ग्राम कोकीन बरामद किया है। आरोपी मनीमाजरा निवासी दीपका खन्ना (26) और नाइजीरिया निवासी मकेल विल्फर्ड (33) हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह की अगुवाई में अलग अलग जगहों पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-31 चौक पर युवती ने पुलिस टीम को देखा तो रास्ता बदल लिया। सब इंस्पेक्टर इरम रिजवी को शक हो गया। युवती को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-31 की विभाजित रोड के पास दूसरे टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर लकमीर सिंह ने ट्रिब्यून चौक की ओर से आ रहे नाइजीरियन को शक के आधार पर रोका। पुलिस पूछताछ में वह आनाकानी करने लगा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से साढ़े बारह ग्राम कोकीन बरामद की। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है कि वे नशा कहां से लेकर आए थे और आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें