फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों ने 50 ग्राम सोना समेत एक्टिवा लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा कर्मचारी से 50 ग्राम सोना और एक्टिवा लेकर फरार
विज्ञापन

खुड्डा लाहौरा में हुई वारदात, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा में बाइक सवार तीन झपटमारों ने सर्राफा कर्मचारी के व्हीकल को टक्कर मार उसे जमीन पर गिरा दिया और उसकी एक्टिवा को लेकर फरार हो गए। एक्टिवा की डिग्गी में पचास ग्राम सोना और एक मोबाइल भी पड़ा था। मामले की सूचना पाकर पहुुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि खुड्डा लाहौरा के पास युवक का एक्टिवा छीन लिया गया है। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पीड़ित कुश भारद्वाज ने बताया कि वह नयागांव में रहता है और चंडीगढ़ के ज्वेलर्स से ऑर्डर लेकर काम करता है। काम से वापस लौटते वक्त खुड्डा लाहौरा पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने पहले तो उसे टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी फौरन उसकी एक्टिवा को लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे से मोबाइल स्नैच
सेक्टर-45 में बुधवार को बाइक सवारों न एक बच्चे से मोबाइल झपट लिया और हो गए। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह किसी से बात कर रहा था। बुड़ैल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें