फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : तीन मिनट में कार चुराई, चोर सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-12ए में एक चोर मात्र तीन मिनट में कार चुराकर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की शिकायत सेक्टर-14 पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-14 पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-12ए विकास दताना ने बताया कि उसने अपनी सेंट्रो कार 22 मार्च की रात को अपने घर के सामने खड़ी की थी।
विज्ञापन

यह कार उसकी पत्नी डेजी दताना के नाम पर पंजीकृत है। सुबह गाड़ी घर के सामने नहीं मिली। इस पर उसने अपने पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो पता चला कि रात को एक युवक कार चुराकर ले गया है। विकास दताना ने बताया कि चोर अलसुबह 3.13 बजे पर पार्किंग में घुसा। 3.16 बजे कार लेकर रवाना हो जाता है।
विकास ने बताया कि गाड़ी में असली आरसी, इंश्योरेंस, कुछ पैसे, जरूरी दस्तावेज और एक 100 रुपये का प्लेन एफिडेविट था। विकास ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें