फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : कर्नल के खाते से 9.60 लाख रुपये निकाले, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कर्नल के खाते से 9.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर है। पुलिस को दी शिकायत में कर्नल प्रेम सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-1 कॉलेज में मौजूद थे। इस दौरान उनकी बैंक की एप नहीं चल रही थी। इसके बाद उन्हें एक कॉल आई कि उनका अकाउंट सीज हो गया है। इस दौरान उन्होंने एप से ओटीपी फीड करने के लिए कहा। एप को क्लोन कर साइबर ठग ने आईएमपीएस के माध्यम से तीन बार में पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके खाते से तीन बार में 9.6 लाख रुपये निकाल लिए गए। सेक्टर-7 थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। साइबर थाने के एक्सपर्ट भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए हैं, वहां से उसे रिकवर करने का प्रयास पुलिस के साइबर थाने के एक्सपर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें