फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : कस्टम टैक्स जमा करवाने के नाम पर 68400 रुपये ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दो महिलाओं और एक साइबर ठग ने कस्टम टैक्स 68400 रुपये जमा कराने के नाम पर ठगी की है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी ललिता देशवाल, कोमल और अनुज नायक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 निवासी रामफल दुग्गल ने बताया कि पुराने दोस्त लहना सिंह देशवाल की रिश्तेदार बनकर ललिता देशवाल ने उसने बात की। उसने बताया कि वह अमेरिका के लांस एंजेलिस में डॉक्टर है।
विज्ञापन

वह भारत में अपना अस्पताल खोलना चाहती है। तीन सितंबर को उसका सुबह 7 बजे फोन आया। उसने रामफल दुग्गल को बताया कि उसने प्रापर्टी डीलर को प्लाट देखने के लिए कहा है। कुछ दिनों बाद प्रापर्टी डीलर प्लाट देखकर उन्हें मैसेज कर देंगे। अगले दिन ललिता देशवाल ने रामफल दुग्गल को फोन किया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर है। इसके बाद उनसे कस्टम विभाग की महिला ने बात की। कस्टम विभाग से कोमल नाम की महिला ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी जानकार ललिता देशवाल अमेरिका से आयी हैं। वह उनके पास वेरिफिकेशन के लिए है। उनके पास फोरन करेंसी डालर है। उन पर कस्टम का टैक्स 68,400 भारतीय रुपये बनता है। वह भारतीय रुपये में कस्टम टैक्स देकर जा सकती हैं। इसलिए उनके कस्टम ऑफिसर अनुज नायक के अकाउंट में यह पैसा ट्रांसफर कर दें। इस पर शिकायतकर्ता रामफल दुग्गल ने कस्टम टैक्स के लिए पैसा ट्रांसफर कर दिया।
पैसा ट्रांसफर होने के बाद उन्हें दोबारा प्रियंका नाम की महिला का फोन आया। उसने 1.45 लाख का टैक्स जमा कराने के लिए कहने लगी। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने कस्टम विभाग के सरकारी नंबर को देने के लिए कहा। इसके बाद तीनों का फोन बंद हो गया। साइबर सेल ने मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज किया है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोन नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें