फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले, सीएमओ बोलीं, बिना मास्क के घरों के बाहर नहीं निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-20, एमडीसी-5 और चौकी से एक-एक संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। तीनों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में 35 सक्रिय केस हैं। जिले में अब तक कुल 40588 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

इसमें पंचकूला के 30877 हैं। कोरोना से अब तक 380 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंचकूला में मंगलवार को 1472 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 491610 लोगों के सैंपल लिए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क घरों के बाहर नहीं जाएं और सामाजिक दूरी को मेंटेन करें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील कर कहा कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना टेस्ट करवा सकते हैं। पंचकूला में विदेश से आए 1077 यात्रियों को ट्रेस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें