फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर अवैध वसूली का आरोपी ईएचसी सस्पेंड

विज्ञापन
वायरल वीडियो का दृश्य। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। बीते दिनों पंचकूला पुलिस विभाग में ईएचसी पद पर तैनात पुलिसकर्मी संजीव कुमार की अवैध वसूली की एक वीडियो वायरल हुई। मामला पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर उन्होंने शुरुआती जांच के बाद आरोपी संजीव कुमार को सोमवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि पुलिसकर्मी की वायरल वीडियो में उसके रिश्वत लेने की कोई बात पुष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस उपायुक्त ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी को निलंबित किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौली चौकी में तैनात पीसीआर नंबर 24 के ड्राइवर संजीव कुमार की एक ट्रक चालक के साथ पहले बहस हुई। इसमें आरोपी ट्रक चालक पुलिसकर्मी संजीव कुमार को यह कहता सुनाई दे रहा है कि उसका यह हर रोज का काम हो गया है। जवाब में संजीव कुमार की तरफ से कहा जा रहा है कि उसने कौन से पैसे ले लिए हैं। वीडियो में ट्रक ड्राइवर पुलिसकर्मी संजीव को ट्रक किसी सैनी नामक व्यक्ति का होने की बात कहता सुनाई दे रहा है। संजीव को इसकी भनक नहीं थी कि यह पूरा प्रकरण मोबाइल के कैमरे में कैद किया जा रहा है। वायरल हुई वीडियो करीब 3 महीने पुरानी बताई जा रही है। उसके अब जाकर सामने आने पर पुलिस विभाग ने आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की है। साथ ही उसकी विभागीय जांच भी खोल दी गई है। फिलहाल उच्च अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें