फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : शराब कम पिलाने पर दोस्त को मार डाला, शराब के नशे में रॉड से हमला किया, हत्या के बाद सेक्टर-19 चौकी में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शराब के नशे में रॉड से हमला कर हत्या करने का मामला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में सामने आया है। बुधवार देर रात हत्या करने के बाद आरोपी ने सेक्टर-19 पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया। सेक्टर-20 पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सोहन पाल उर्फ मुच्छड़ (41) ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 प्लॉट नंबर-120 में तीन साल से रह रहा है। इसी प्लॉट में उसके साथ प्रदीप और हेमराज दो दोस्त तीन साल से रह रहे हैं। प्रदीप (31) ने सोहन लाल से रात में शराब के नशे में बहस कर कहा कि उसने उसे शराब कम पिलाई है।
इसी बात को लेकर प्रदीप ने सोहन लाल को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद सोहन लाल को प्रदीप रॉड लेकर मारने दौड़ा। सोहन लाल ने प्रदीप कुमार से रॉड छीन ली। रॉड छीनने के बाद सोहन लाल उर्फ मुच्छड़ ने प्रदीप के सिर पर चार वार कर दिए। इसके बाद प्रदीप लहूलुहान होकर गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद सोहन लाल सेक्टर-19 चौकी आया। उसने वहां पर तैनात एएसआई से बात की। बात करने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे एसीपी विजय नेहरा ने शव को सेक्टर-6 के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। जहां वीरवार को उसके शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी सोहन पाल को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। आरोपी से मारने वाली रॉड और अन्य सामान की रिकवरी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। शराब पीने के बाद आरोपी ने रॉड से हमला कर दिया। इस कारण व्यक्ति की मौत हो गई। - विजय नेहरा, एसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें