फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में पढ़ने वाले दूसरे राज्यों के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ रहे दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही। इससे छात्रों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि पीयू ने दूसरे शिक्षण संस्थानों के साथ अपने को अटैच नहीं किया। पंजीकरण होने के बाद ही छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। संबंधित राज्यों की सरकार को भी पत्र लिखा जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन

एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने यह पत्र पीयू वीसी समेत अन्य अधिकारियों को भेजा है। उन्होंने कहा है कि पीयू में पिछले तीन से चार साल में दूसरे राज्यों के विद्यार्थी अधिक दाखिला लेने पहुंचे। विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी आने से पीयू का माहौल और बेहतर हुआ। नए विचारों का आदान-प्रदान हुआ, लेकिन दूसरे राज्यों के इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है, क्योंकि पीयू उनके राज्य में पंजीकृत नहीं हो सकी। ऐसा होने से संबंधित राज्य छात्रवृत्ति देते हैं और छात्र भी आसानी से आवेदन करते हैं। अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने इस पर जल्द कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें