फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : गाड़ी बेचने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी, केस दर्ज, सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गाड़ी बेचने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने आरोपी सरबजीत सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बब्बन जैदी वासी सेक्टर-2 ने बताया कि उसने अपने दोस्त फिरोज आलम से गाड़ी खरीदने की बात की। गाड़ी खरीदवाने के लिए फिरोज आलम अपने दोस्त सरबजीत सिंह को लेकर सेक्टर-2 उनके घर पहुंचा। आरोपी सरबजीत ने बताया कि उन्होंने गाड़ी किस्त पर खरीदी है।
विज्ञापन

वह पहले गाड़ी की किस्त भरने के बाद गाड़ी बेचेंगे। इस पर बब्बन जैदी ने अपने दोस्त फिरोज आलम के विश्वास पर बैंक से रुपये निकाल कर आरोपी सरबजीत सिंह को किस्त भरने के लिए 3 मई 2021 को 6.50 लाख रुपये दे दिए। किश्त भरने के बाद उसने मई तक पैसा नहीं दिया। आरोपी सरबजीत सिंह इसके बाद बब्बन जैदी से मिलने से कतराने लगा। उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसके बाद बब्बन जैदी और फिरोज आलम ने उसके ससुर से मोहाली में मिलकर धोखाधड़ी होने की बात बताई। उन्होंने बताया कि गाड़ी सेल करने के लिए फेसबुक पर डाल रखा है। इस पर उन्होंने कहा कि अभी सरबजीत सिंह विदेश गए हैं।
इसलिए वह जब आएंगे तो उनसे बात कर लेना। इसके बाद बब्बन जैदी और फिरोज खान को फोन कर सरबजीत सिंह ने धमकाकर कहा कि वह पैसे नहीं देगा और गाड़ी भी उन्हें नहीं बेचेगा। वह उसका कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद बब्बन जैदी ने यह शिकायत पंचकूला पुलिस कमिश्नर को दी। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच सेक्टर-5 थाने में भेजी। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी सरबजीत सिंह पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें