फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध ; एसडीओ समेत दो लोगों की कार चोरी, शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी, एक ऑटो भी हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिले में दो कार और एक ऑटो चोरी होने की शिकायत पुलिस ने दर्ज की है।
विज्ञापन

इसमें बिजली निगम के एसडीओ की इनोवा कार सीईओ ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ पवन छिक्कारा वासी सेक्टर-23 ने बताया कि वे उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में बतौर एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं।
20 अगस्त को अपने कार्यालय से करीब दोपहर 1.45 बजे सेक्टर-5 सीईओ के दफ्तर गए। कार को अकादमिक हाउस की जनरल पार्किंग एरिया में खड़ी कर दी। इसके बाद वह अपने जेई श्यामसुंदर के साथ अपना काम कराने के लिए चंडीगढ़ चले गए। जब वह चंडीगढ़ से रात 7.45 बजे वापस आया तो देखा कि उसकी कार वहां नहीं है। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद उन्होंने सेक्टर-5 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में घर के बाहर खड़ी थी कार
पंचकूला। घर केे बाहर खड़ी कार चोरी करने का मामला सेक्टर-14 पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में बलवीर सिंह निवासी सेक्टर-14 ने बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई है। बलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने यह गाड़ी राममेहर को चलाने के लिए दी हुई है। वह चलाने के बाद गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी करता है। चोर यह गाड़ी 13 अगस्त की रात को उसके घर के बाहर से चोरी करके ले गया। यह घटना रात 11.45 बजे की है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात रिकार्ड हो गई है। इसके बाद बलवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी की पहचान हो गई है, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

लेबर चौक के पास खड़ा ऑटो चोरी, केस दर्ज
पंचकूला। लेबर चौक के पास खड़ा ऑटो चोरी होने की भी शिकायत सेक्टर-14 पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में विजय सिंह निवासी राजीव कॉलेनी सेक्टर-17 ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में थ्री-व्हीलर खरीदा था। उन्होंने इसे वर्ष 2021 में जितेंद्र कुमार को बेच दिया। इसके बाद यह ऑटो 19 अगस्त को चोरों ने लेबर चौक से चोरी कर लिया। इसकी शिकायत विजय सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें