फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर बुजुर्ग के खाते से 50 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एनी डेस्क एप मोबाइल पर डाउनलोड करवाकर बुजुर्ग के खाते से 50 हजार रुपये निकालने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मदन मोहन मेहता निवासी सेक्टर-15 ने बताया कि वह हरियाणा बिजली निगम से रिटायर हैं। 25 जनवरी को मोबाइल पर साइबर ठग ने संदेश भेजा कि उनके सिम के दस्तावेज एक्सपायर हो गए हैं। इसलिए वह तुरंत कस्टमर केयर पर कॉल करें।
विज्ञापन

संदेश के अंदर साइबर ठग ने अपना मोबाइल नंबर भी भेजा था। इसके बाद उन्होंने 27 जनवरी को दिए नंबर पर फोन किया। कस्टमर केयर का झांसा देकर साइबर ठग ने उनसे 19 रुपये की पेमेंट देने के लिए कहा। इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करना नहीं आता है। इसके बाद बुजुर्ग को झांसे में लेकर साइबर ठग ने एनी डेस्क एप उनके फोन पर डाउनलोड करवा दिया। इसके बाद उनके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह बैंक गए।
बैंक के कर्मचारियों ने उनको थाने में शिकायत देने को कहा। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-14 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठगी के सभी दस्तावेज बैंक से इकट्ठे किए गए हैं। जल्द ही साइबर ठग को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें