फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी करने की कोशिश, दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूनियन बैंक की बिल्डिंग के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो खिड़की टूटी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बैंक अधिकारी की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, होली के दिन रात करीब ढाई बजे दो चोरों ने बैंक की बिल्डिंग के पीछे की खिड़की को तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसमें दोनों चोर नाकाम रहे। 19 मार्च को बैंक अधिकारियों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने रामगढ़ चौकी में शिकायत दी। इसके बाद मौके पर रामगढ़ पुलिस, सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच और डिटेक्टिव स्टाफ की टीम पहुंची। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि 18 मार्च को होली की रात नकाबपोश बैंक की बिल्डिंग के पीछे की तरफ गए।
इसके बाद दोनों ने करीब एक घंटे तक पीछे की खिड़की को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन खिड़की नहीं टूटी तो चोर वापस चले गए। रामगढ़ चौकी इंचार्ज राजबीर ने बताया कि अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार जा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें