पंचकूला। कोरोना संक्रमण के सोमवार को चार नए मरीज मिले हैं, जबकि दो बीमार स्वस्थ हो गए हैं। नए संक्रमितों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 26 हो गई है। इनमें से 19 लोग अपने घरों में आइसोलेट हैं, जबकि सात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में कुल 44111 मरीज संक्रमित मिले हैं। अब तक 414 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को भी जिले से 365 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। जिले में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।