फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : झांसे में लेकर युवक से 25 हजार रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बैंक में रुपये जमा कराने गए युवक को चोरी के दो लाख रुपये देने का लालच देकर 25 हजार रुपये ठगने पर क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैैसे के साथ युवक का मोबाइल फोन भी ले गया था। आरोपी बैंक में जाकर लोगों को झांसे में फंसाकर ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह लुधियाना पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ठगे पैसे, मोबाइल फोन और दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी मिथुन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेंटर का काम करता है।
12 जुलाई 2021 की दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त के खाते में पैसे जमा करवाने के लिए सेक्टर-10 स्थित बैंक में पहुंचा था। जब वह पैसे जमा करवाने के लिए फार्म भर रहा था तो उस समय एक अनजान व्यक्ति से उसने अपना फार्म चेक करवाया। उसने कहा कि यह गलत भरा हुआ है। इस पर पीड़ित ने उसे कहा कि आप मेरा फार्म भर दो। व्यक्ति उसका फार्म भरने लगा तो उसने पूछा कि आपके पास कितने पैसे हैं। शिकायतकर्ता ने कहा मेरे पास 25 हजार रुपये हैं। उसी दौरान एक लड़का आया वह रुमाल में कुछ बांधे हुए था। उसने पीड़ित से कहा कि रुमाल में दो लाख रुपये चोरी करके लाया हूं। आप यह सारे पैैसे रख लो और मुझे 25 हजार रुपये दे दो, लेकिन उसने मना कर दिया।
पर्ची भरने वाला व्यक्ति शिकायतकर्ता को बाहर ले गया
पर्ची भरने वाला व्यक्ति पीड़ित को बहला फुसलाकर कर बैंक से बाहर ले आया और कहने लगा कि बात करते हैं। इसके बाद तीनों बैंक से बाहर आ गए और पहले वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि आप इसको अपने 25 हजार रुपये दे दो और यह दो लाख रुपये लेकर सेक्टर-20 पंचकूला की लाइटों पर ऑटो में बैठकर चले जाओ। वहां पर दो लाख में से आधे-आधे बांट लेंगे। आरोपियों ने पीड़ित का फोन भी उस से ले लिया और उसे ऑटो में रुमाल में बंधी गड्डी देकर बैठा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित जिस ऑटो में बैठा था, वह ऑटो तवा चौक से सेक्टर 11/15 चौक की तरफ मुड़ने लगा तो वह तवा चौक पर ही उतर गया। उसी समय उसने रुमाल को खोलकर चेक किया तो रुमाल में कागज के टुकड़े बंधे थे। तब उसे पता चला की उसके साथ धोखा हुआ है। वह तुरंत बैंक पहुंचा और अधिकारियों को धोखाधड़ी के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें